BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, राज्यसभा की कार्यवाही शुरू
नई दिल्ली
कोरोना प्रोटोकॉल के कारण राज्यसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से शुरू हो चुकी है।कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के बीच संसद का बजट सत्र भी जारी है। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही चलेगी। किसान आंदोलन को लेकर लगातार सदन में हंगामा हो रहा है। हालांकि कल राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान सदन में इस विषय पर चर्चा भी हुई। कल लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। इसके कारण से कई बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
बीएसपी सांसद सतीश मिश्रा ने कहा, ''घरना स्थलों के पास कीलें लगाई गईं। मुझे लगता है कि सरकार ने पाकिस्तान की सीमा पर इस तरह की तैयारी नहीं की होगी जैसा कि वह दिल्ली की सीमाओं पर कर रही है। अन्नादतों को राष्ट्र का शत्रु कहा जा रहा है। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि अहंकार को दूर करें और तीन कानूनों को निरस्त करें।''

पाठको की राय